नए साल के मौके पर दिल्ली में हमले की फिराक में आतंकवादी
(India)
नए साल के मौके पर आतंकवादी राजधानी दिल्ली में हमला करने की साजिश रच रहे हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने दिल्ली में अलर्ट जारी कर दिया है। आईबी की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी, पार्लियामेंट, आर्मी हेडक्वाार्टर्स और डिफेंस मिनिस्ट्री को लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी निशाना बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से लश्कर के 20 आतंकी भारत में घुसपैठ कर सकते हैं।इससे पहले भी सुरक्षा एजेंसियां मोदी की सुरक्षा को लेकर को लेकर अलर्ट जारी कर चुकी हैं। 6 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की एक एफआईआर में भी खुलासा हुआ था कि लश्कर दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा है। उसके निशाने पर मोदी के अलावा कई वीवीआईपी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।