दिल्ली सरकार से टकराव, आज सामूहिक अवकाश पर 200 अधिकारी
(India)

अपने दो अधिकारियों के निलंबन से नाराज दिल्ली और अंडमान निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (दानिक्स) के 200 अधिकारी गुरुवार को छुट्टी पर रहेंगे। इनके समर्थन में करीब 50 आईएएस ने भी अवकाश पर जाने का फैसला लिया है। दानिक्स और आईएएस अफसरों ने शनिवार को काम करने की जानकारी दिल्ली सरकार को दी है। गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन द्वारा विशेष सचिव (गृह) यशपाल गर्ग और सुभाष चंद्रा को निलंबित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, सरकारी अभियोजकों की वेतन वृद्धि संबंधी फाइल पर दोनों ने दस्तखत करने से मना कर दिया था। इसके बाद इन्हें निलंबित कर दिया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।