दिल्ली में ऑड-ईवन फाॅर्मूले की तैयारियां पूरी
(India)
दिल्ली में ऑड-ईवन योजना के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आज सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच इसका ट्रायल भी होगा। यह योजना 1 से 15 जनवरी तक लागू होगी। दिल्ली सरकार कहना है कि ट्रायल के दौरान दो 100 जगहों पर सिविल डिफेंस, वॉलंटियर्स और दिल्ली पुलिस के बीच तालमेल के लिए यह ट्रायल किया जा रहा है ताकि शुक्रवार से इस योजना को लागू करने में किसी तरह की दिक्कत न हो। इस दौरान परिवहन विभाग की 66 टीमें और सब डिविजनल मजिस्ट्रेट की 27 टीमें भी तैनात की जाएंगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।