पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया
(India)
जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है. बुधवार की शाम को ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई थी. सुरक्षा बलों ने पुलवामा के गुसू गांव की घेराबंदी कर दी थी. बल को शक था कि आतंकवादी इस इलाके में छुपे हुए हैं. इसके बाद वहां आतंकियों की तलाश शुरू कर दी गई थी. सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि दो से तीन आतंकवादी पुलवामा के गुसू गांव में छिपे हुए हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।