दिल्ली में ऑड-ईवन फार्मूला आज से
(India)
देश की राजधानी दिल्ली से प्रदूषण को कम करने के अभियान के तहत ऑड-ईवन फार्मूला नए साल की पहली तारीख से लागू होगा। यह अभियान ट्रायल बेस पर फिलहाल 15 जनवरी तक लागू होगा। इसके तहत निजी कारों को एक दिन के अंतर से दिल्ली की सड़कों पर निकलने की इजाजत होगी। दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने कहा, पूरा देश नए साल पर हमें देखने वाला है। दिल्ली को प्रदूषण से राहत दिलाना आपके हाथ में है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।