राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
(India)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामानाएं दी है। लोगों से नववर्ष में नयी शुरूआत करने और शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण के लिए करूणा और सहिष्णुता की भावना का विकास करने को कहा। नववर्ष की पूर्वसंध्या पर राष्ट्रपति ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जाहिर की कि यह लोगों के लिए नयी शुरूआत करने और निजी एवं सामूहिक विकास के लिए नये संकल्प करने का अवसर होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।