पंजाब के पठानकोट में स्थित एयरफोर्स बेस पर आतंकियों ने हमला कर दिया। शनिवार तड़के हुए इस हमले में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें से 4 को मार गिराया गया है। वहीं दो जवानों के भी शहीद होने की खबर है। फिलहाल सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। वायुसेना का यह स्टेशन मिग-29 और अटैक हेलीकॉप्टर का बेस है। इस हमले में वायु सेना के सारे विमान सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पूरे इलाकों को सुरक्षा बलों ने घेर लिया है। वहीं एनएसजी को भी मौके पर रवाना कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।