पठानकोट में सर्च ऑपरेशन जारी
(India)
पठानकोट स्थित वायु सेना स्टेशन में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच सुबह तीन बजे से जारी मुठभेड़ अभी जारी है। अभी तक सेना और पंजाब पुलिस के जवानों ने चार आतंकियों को मार गिराया है जबकि दो और आतंकियों के अंदर होने की बात बताई जा रही है। एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर लगातार हवाई निगरानी से सर्च ऑपरेशन कर रहा है ताकि उन दोनों आतंकियों को भी मार गिराया जाए। वहीं सेना की फायरिंग कुछ समय के लिए रुकने के बाद एक बार फिर शुरू हो गई है। पठानकोट मुठभेड़ में भारतीय वायुसेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। इसके अलावा दो अन्य जवान भी शहीद हो चुके हैं। वहीं छह सुरक्षाकर्मियों को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच खबर है कि एअरफोर्स के उच्च अधिकारियों की भी आपात बैठक चल रही है। जबकि रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर गोवा से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। वह इस आतंकी हमले की एक एक जानकारी पर नजर बनाए हुए हैं। दोपहर तीन बजे आज तीनों सेना प्रमुख, एनआईए, रक्षामंत्री, गृहमंत्री की मौजूदगी में आपात बैठक बुलाई गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।