पंजाब के पठानकोट स्थित एयरफोर्स बेस पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने तीनों सेनाओं प्रमुख, खुफिया प्रमुखों और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ बैठक की। ससे पहले एयरबेस पर हुए हमले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में पांच आतंकी मार गिराए गए। हमले में गरुड़ कमांडो के एक जवान समेत तीन जवान शहीद हुए हैं। वैसे मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन ताजा गोलीबारी की भी खबर आई है जिसमे पांचवे आतंकी के मारे जान की भी खबर है। इस बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पूरे घटनाक्रम की भी जानकारी दी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।