‘एक स्वर में जब राष्ट्र बोलता है तो दुश्मन के हौसले नष्ट हो जाते हैं’
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारतीय सुरक्षा बलों ने पठानकोट में हमला करने वालों के इरादों को कामयाब नहीं होने दिया.बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, जिन ताकतों को भारत की प्रगति देखने में परेशानी हो रही है, उन्होंने पठानकोट में एयरबेस को उड़ाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा, ‘मैं देश के सुरक्षा बलों को बधाई देता हूं. उन्होंने दुश्मनों के इरादों को खाक में मिला दिया.उन्होंने कहा, ‘एक स्वर में जब राष्ट्र बोलता है तो दुश्मन के हौसले नष्ट हो जाते हैं’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।