बिहार में एक बार फिर से नक्सलियों ने निर्माण कार्य को अपना निशाना बनाया है....ताजा मामला आरा-छपरा के बीच बन रहे निर्माणाधीन पुल का है....पुल के पास से बम मिलने का मामला सामने आया ही था कि....इसके बाद माओवादियों ने 125 केवीए के एक जेनरेटर को भी उड़ा दिया है....माओवादियों ने जिस जेनेरेटर को अपना निशाना बनाया है वो पुल के निर्माण कार्य में लगा था....नक्सलियों ने जेनेरेटर को उड़ाने के बाद पोस्टर चिपका कर लेवी की भी मांग की है....लेवी नहीं देने पर नक्सलियों ने कंपनी के बड़े अधिकारी की हत्या करने की भी धमकी दी है....वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है..
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।