पठानकोट : अब तक 7 सुरक्षाकर्मी शहीद
(India)
वायु सेना के स्टेशन पर कल हुए आतंकी हमले के बाद आज एक ग्रेनेड विस्फोट हुआ, जिसमें लेफ्टिनेट कर्नल निरंजन शहीद हो गए। कल के हमले में घायल सुरक्षाकर्मियों में से तीन ने कल रात अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे इस दुस्साहसिक हमले में शहीद होने वाले भारतीय सुरक्षाकर्मियों की संख्या सात हो गई है। इस बीच सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी धमाका हुआ, जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं। उसे निष्क्रिय करते समय धमाका हुआ था। इस धमाके में लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन ई कुमार शहीद हो गए। अब तक कुल 6 जवान शहीद हुए हैं। एनआईए की टीम एयरफोर्स स्टेशन पहुंच गई है। वह इस हमले की जांच करेगी। इस बीच खबर आ रही है कि फिर स्टेशन परिसर के अंदर धमाका हुआ है, जिसमें एनएसजी का एक कमाडो जख्मी हो गया है, उसे अस्पताल ले जाया गया है। डीआईजी (बॉर्डर) कुवर विजय प्रताप सिंह ने बताया है कि एयर फोर्स बेस के अंदर और दो आतंकवादी छिपे हुए हैं। उन्होंने फायरिंग की है। वायु सेना और सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजन की शहादत की खबर से दुख पहुंचा है। पंजाब के पठानकोट शहर के पास स्थित वायुसेना के एक अड्डे पर आतंकवादियों ने शनिवार तड़के हमला कर दिया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी लगभग 15 घंटे तक मुठभेड़ चली। सुरक्षा बलों ने इस दौरान चार आतंकवादियों को मार गिराया। माना जा रहा है कि ये आतंकवादी पाकिस्तान की सीमा से दाखिल हुए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।