आतंकियों के पास मिला पाकिस्तान का सामान
(India)
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पंजाब के पठानकोट एयरफोर्स बेस का दौरा किया और उसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले में अब तक 6 आतंकी मारे गए और फिलहाल अभी भी कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है। उन्होंने इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षा बलों को बधाई भी दी। सुरक्षा के लिहाज से कॉम्बिंग अभी जारी रहेगी और रक्षा मंत्री ने कहा कि बुधवार को कॉम्बिंग ऑपरेशन के खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि दो आतंकियों के शव बुरी तरह से जल गए हैं और एयर बेस को कोई नुकसान नहीं हुआ है, जहां आतंकी छिपे हुए थे वहां थोड़ा नुकसान हुआ है। रक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सभी आतंकियों का एनआईए डीएनए टेस्ट कराएगी। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि ऐसे संकेत हैं कि आतंकवादियों द्वारा प्रयोग किये गये कुछ उपकरण पाकिस्तान में बने हैं। सुरक्षा में लापरवाही पर उन्होंने कहा कि मुझे सुरक्षा संबंधी कुछ खामियां दिखती हैं जो जांच के बाद पता चलेंगी। उन्होंने बीएसएफ से उन क्षेत्रों के बारे में जानकारी देने को कहा है जहां से आतंकवादियों के घुसने की आशंका है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।