उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम परीक्षण से हड़कंप
(India)
उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम के सफल परीक्षण के दावे पर विचार के लिए बुधवार को सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई है। यह जानकारी सुरक्षा परिषद के तीन राजनयिकों ने दी है। राजनयिकों ने बताया कि सुरक्षा परिषद की बैठक भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े नौ बजे हो सकती है। एक राजनयिक ने कहा कि बैठक बंद कमरे में होगी। यह पता नहीं चल सका है कि उत्तर कोरिया के चैथे परमाणु परीक्षण को लेकर सुरक्षा परिषद उसके विरूद्ध क्या कार्रवाई करने जा रही है। सुरक्षा परिषद ने 2006 में उत्तर कोरिया के पहले परमाणु परीक्षण के बाद से ही उसके विरूद्ध प्रतिबंध लगा रखा है। वाशिंगटन की खबर के अनुसार, अमेरिका के विदेश विभाग ने उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण की निन्दा की और कहा है कि उसने इस परीक्षण से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का उल्लंघन किया है। अमेरिका के रक्षा विभाग ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया से मिली रिपोर्ट की जांच कर रहा है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री फिलिप हेमंड ने उत्तर कोरिया द्वारा हाइड्रोजन बम के परीक्षण की निंदा की है और कहा है कि यह सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव का खुला उल्लंघन है। ब्रिटिश विदेश मंत्री इस समय चीन की यात्रा पर हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।