जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो गया है। वे दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज सुबह 8 बजे अंतिम सांस ली। वे 79 साल के थे। वे 24 दिसंबर से ही एम्स में भर्ती थे। वे पिछले साल ही जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बने थे। मुफ्ती पिछले काफी वक्त से ऐसे संकेत दे रहे थे कि वे अपनी विरासत अपनी बेटी महबूबा मुफ्ती को सौंपना चाह रहे थे। अब उनके निधन के बाद माना जा रहा है कि उनकी बेटी महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की अगली मुख्यमंत्री बन सकती हैं। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी पार्टी पीडीपी की ओर से भी इस बात की सहमति है। उनके निधन पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने भी शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर मुफ्ती के निधन पर दुख जताया और कहा कि मैं बेहद सदमे में हूं। मुफ्ती मोहम्मद सईद भारत के गृहमंत्री भी रह चुके थे। 1989 में उनकी बेटी रूबिया सईद का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था जिसके बाद भारत सरकार को 5 आतंकियों को छोड़ना पड़ा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।