ड्रग तस्करों की मदद से भारत में घुसे आतंकी!
(India)
पठानकोट हमले के बाद खुफिया एजेंसियों को शक है कि पंजाब के स्थानीय ड्रग माफिया और अधिकारियों की सांठगांठ पाकिस्तानी आतंकी गुटों से हो सकती है. खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई है कि पाकिस्तान से आए आतंकी ड्रग तस्करों की मदद से भारत में घुसे हैं. वे उसी रास्ते से भारत आए, जिस रास्ते का इस्तेमाल तस्कर करते हैं. गौरतलब है कि पठानकोट एयरबेस हमले में एनएसजी के लेफ्टिनेंट कर्नल निरंजर कुमार सहित सात जवान शहीद हो गए. जबकि छह आतंकी मारे गए. ऑपरेशन 2 जनवरी तड़के साढ़े तीन बजे से ही जारी है...

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।