पठानकोट हमले के दोषियों पर कार्रवाई के बाद ही पाक के साथ बातचीत
(India)
भारत ने गुरुवार को दोटूक शब्दों में कहा कि पठानकोट हमले के दोषियों पर पाकिस्तान की ओर से कार्रवाई होने के बाद ही कोई बातचीत होगी। हमले को लेकर उसे कार्रवाई करने लायक सबूत उपलब्ध करा दिए गए हैं। विदेश मंत्रलय में प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि वार्ता पर गेंद अब पाकिस्तान के पाले में है। हमले ने एक बार फिर सीमा पार आतंकवाद पर ध्यान केंद्रित कराया है। तात्कालिक मुद्दा हमले को लेकर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया है। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादियों के आकाओं और उसके यहां के तार इससे जुड़े होने के सबूत दिए गए हैं। पाक पीएम ने त्वरित और निर्णायक कार्रवाई का वादा किया है, हमें उसका इंतजार है। स्वरूप ने उन दलीलों को भी खारिज कर दिया कि भारत की मांग से वार्ता प्रभावित होगी। उन्होंने विदेश सचिवों की वार्ता से पहले एनएसए की बातचीत से इनकार किया। प्रवक्ता ने भारत की पाकिस्तान नीति में निरंतरता नहीं होने को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि भारत की पाक नीति स्पष्ट और सतत है। भारत सभी पड़ोसियों के साथ दोस्ताना संबंध चाहता है लेकिन सीमा पार हमलों को बर्दाश्त नहीं करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।