देशभर में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों का एक वर्ग आज हड़ताल पर हैं। भारतीय स्टेट बैंक के सहयोगी बैंकों द्वारा दोतरफा समझौते के उल्लंघन के विरोध में इस हड़ताल का आह्वान किया गया है। आॅल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआइबीईए) द्वारा आहूत इस हड़ताल में अधिकारी स्तर के कर्मचारी शामिल नहीं हैं। एआइबीईए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के नौ कर्मचारी संगठनों में से एक है। हालांकि, निजी क्षेत्र के बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में सामान्य कामकाज है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।