प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पठानकोट एयरफोर्स बेस पर उस जगह का दौरा करेंगे जहां दो जनवरी को आतंकियों ने हमला किया था। पिछले हफ्ते इस आतंकवादी हमले में सात सैनिक शहीद हो गये थे और मुठभेड में छह आतंकवादी मारे गये थे। प्रधानमंत्री कार्यालय से आ रही खबरों के मुताबिक मोदी सवेरे 11 बजे पठानकोट पहुंचेंगे और वहां के हालात और सुरक्षा इंतजाम का जायजा लेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की वार्ता के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। पठानकोट के आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाते हुये स्पष्ट कर दिया कि वह अब आतंकवाद को बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है और द्विपक्षीय बातचीत के लिये आगे बढ़ने के पहले वह पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादी हमले को लेकर मुहैया कराये गये सुरागों पर ‘त्वरित और निर्णायक’ कार्रवाई का इंतजार करेगा। खुफिया एजेंसियों को पता चला है की हमले की साजिश सीमा पार मार्काज नामक जगह पर रची गयी थी। भारत ने इस मामले में पाकिस्तान को सारे सबूत मुहैया करा दिये गए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।