भीलवाड़ा में दो समुदायों के बीच विवाद
(India)

भीलवाड़ा के गुलअली नगरी क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दो समुदायों के लोगों में विवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंच पथराव कर रहे लोगों पर काबू पाया। हालांकि देर रात तक गुस्साए लोगों से समझाइश की जा रही थी। पथराव में एक पुलिसकर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गुलअली नगरी क्षेत्र गली नम्बर 9 में एक छात्रावास के पास रात करीब 11.15 बजे एक संगठन के कुछ लोग नारेबाजी करते हुए निकले तो दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद पत्थरबाजी भी शुरू हो गई और लोग सड़कों पर निकल आए। पथराव में एक पुलिसकर्मी रामेश्वरलाल व गुलअली नगरी निवासी मोहम्मद कादिर घायल हो गए। दोनों को महात्मा गांधी चिकित्सालय में उपचार के लिए पहुंचाया गया। पथराव में कई वाहनों के कांच भी टूट गए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।