प्रधानमंत्री मोदी ने किया पठानकोट एयरबेस का दौरा
(India)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पंजाब में पठानकोट एयरबेस का दौरा किया जहां पर हाल ही में आतंकवादियों ने हमला किया था। इस दौरान रक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को इस तरह के गंभीर आतंकवादी हमलों से निपटने के लिए चलाये जाने वाले अपने संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभियान और तलाशी अभियानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने एयरबेस में संबंधित घटनास्थल का भी दौरा करने के साथ सीमा क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, थल सेना, वायुसेना और एनएसजी तथा सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख भी उपस्थित थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।