जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू
(India)
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निधन के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया में लग रहे कुछ समय की वजह से जम्मू-कश्मीर में शनिवार रात राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने दिल्ली में बताया, जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल शासन लागू कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा की सिफारिश के आधार पर राज्य में राज्यपाल शासन लागू करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुशंसा को राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।