ऑड-ईवन फॉर्मूला फिलहाल 15 जनवरी तक ही
(India)
हाईकोर्ट में दिल्ली सरकार की दलील के बाद ये कयास लगाए जाने लगे थे कि राजधानी में ऑड-ईवन फॉर्मूले को 15 जनवरी के बाद भी लागू किया जाएगा। परंतु दिल्ली के परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आज मीडिया को स्पष्ट किया कि सरकार इस योजना पर गंभीरता से हर पहलुओं पर विचार कर रही है। लेकिन इस योजना को 15 जनवरी के बाद लागू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। पहले आंकड़ों और ट्रेंड पर गहनता से अध्ययन किया जाएगा उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।