पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर आतंकी हमले के बाद सेना ने आम आदमी को सेना की वर्दी और उससे मिलती-जुलती पोशाक पहनने पर रोक लगा दी है। सेना का कहना है कि इस वर्दी के इस्तेमाल से सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। सेना ने आतंकी हमलों से बचने और आतंकवाद से मुकाबला करने के लिए ताजा दिशा-निर्देश जारी किया है। इसमें दुकानदारों से भी अपील की है कि वे नागरिकों को इस तरह के कपड़े न बेचें। दिशा निर्देश के मुताबिक सेना की वर्दी से मिलते-जुलते कपड़े बेचना और खरीदना कानून अपराध है। एक अधिकारी ने बताया कि आम नागरिकों द्वारा ऐसे कपड़े पहनना गैरकानूनी है और इससे गलत संकेत जाता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।