इंडस्ट्रीज और शिक्षा के सपोर्ट परिवर्तन संभव-मुखर्जी
(India)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि इंडस्ट्रीज और शिक्षा के सपोर्ट से राज्य के साथ-साथ देश की सूरत बदली जा सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड में 4 प्रतिशत कोयला, 21 प्रतिशत आयरन के अलावा कई लौह अयस्क हैं। सूरत बदलने में शिक्षा का बहुत बडा योगदान होगा। सही मार्गदर्शन पाकर छात्र देश और राज्य की उन्नति में सहयोग कर सकते हैं। टेक्निकल जानकारी युवाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगी। अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति ने विनोवा भावे यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया और रांची वापस लौटे। यहां उन्होंने आड्रे हाउस में आर्ट गैलरी का उद्घाटन किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।