बस्सी बोले, केजरीवाल के खिलाफ किसी षड्यंत्र में शामिल नहीं दिल्ली पुलिस
(India) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंके जाने की घटना में सुरक्षा चूक के आरोपों से घिरी दिल्ली पुलिस की तरफ से जवाब देते हुए पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी ने आज जवाब दिया कि किसी तरह की साजिश या षड्यंत्र में दिल्ली पुलिस की भागीदारी का सवाल ही नहीं उठता। दिल्ली पुलिस यहां के हर नागरिक को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।


गौरतलब हो कि कल आप प्रवक्ता आशुतोष ने सीधे देश के प्रधानमंत्री से सवाल किया। उन्होंने कहा कि चूंकि दिल्ली पुलिस सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय के अंतर्गत आती है इसलिए उन्हें ये जवाब देना होगा कि आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो गई। कहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ षड्यंत्र तो नहीं चल रहा। इस घटना में सुरक्षा चूक की कोई जांच क्यों नहीं कराई गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।