केजरीवाल ने मतदाताओं को रिश्वत के लिए नहीं उकसाया
(India)
दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वर्ष 2015 के विधान सभा चुनावों में मतदाताओं को रिश्वत के लिए उकसाने के मामले में आरोप मुक्त कर दिया है। केजरीवाल के खिलाफ यह आपराधिक मामला वकील इरकांत शर्मा की ओर से दायर किया गया था। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बबरु भान ने इस मामले में मुख्यमंत्री को आरोप मुक्त करते हुए अपने फैसले में कहा कि केजरीवाल के खिलाफ मतदाताओं को रिश्वत के लिए उकसाने जैसा कोई मामला नहीं बनता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।