‘सीबीआई जब्त किए गए दस्तावेज दिल्ली सरकार को वापस लौटाए’
(India)
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय पर हुई सीबीआई की छापेमारी के मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से स्पष्टीकरण मांगा है और कहा है कि सीबीआई प्रधानमंत्री को ही रिपोर्ट करती है. बुधवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि वो छापेमारी के दौरान जब्त किए गए दस्तावेज दिल्ली सरकार को वापस लौटाए. केजरीवाल के साथ-साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सीबीआई की कड़ी आलोचना की है और मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर माफी मांगें. उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित थी और ऐसा मुख्यमंत्री कार्यालय को बदनाम करने के लिए किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।