अर्धकुंभ मेले में चैकसी बढ़ाई
(India)
हरिद्वार में आतंकवादी संगठनों से कथित संबंध रखने के आरोप में चार नौजवानों की गिरफ्तारी के बाद जिले में चल रहे अर्धकुंभ मेले में चैकसी बढ़ा दी गई और अहम जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार किए गए नौजवान यहां हमला करने की योजना बना रहे थे। मेले की सुरक्षा के प्रभारी और पुलिस महानिरीक्षक जी एस मार्तोलिया ने कहा कि हर की पैड़ी सहित सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले जगहों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा और उत्तराखंड पुलिस की एक संयुक्त टीम ने कल रात हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बे से चार नौजवानों को गिरफ्तार किया जिन पर आतंकवादियों से कथित संबंध रखने के आरोप हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।