आज वाराणसी को मिलेगी कई सौगातें
(India)

आज का दिन वाराणसी के लिए बेहद खास होने वाला है. पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी को कई सौगात देने वाले हैं लेकिन सबसे खास सौगात जो वो देने वाले हैं वो है महामना एक्सप्रेस का तोहफा. वाराणसी से दिल्ली के बीच चलने जा रही ये ऐसी ट्रेन है जो पूरे देश में विशेष कोच वाली इकलौती है. पीएम वाराणसी में हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करेंगे. जब ये ट्रेन वाराणसी पहुंची तो देखने वालों की भीड़ लग गई. यह ट्रेन वाराणसी से चलकर वाया लखनऊ, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते दिल्ली जायेगी. महामना एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी जो तमाम अत्याधुनिक खूबियों से लैस है. अब चूंकि इस ट्रेन में सुवधिएं भरपूर दी गई हैं इसलिए इसका किराया राजधानी एक्सप्रेस के किराये से भी 15 फीसदी ज्यादा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।