हैदराबाद यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी मामले में पुलिस ने एबीवीपी के नेता सुशील कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। अगस्त में सुशील ने वेमुला और उनके चार दोस्तों के खिलाफ पुलिस में यह कहकर शिकायत की थी कि उन पर इन छात्रों के द्वारा हमला किया गया है और उन्हें पेट में लात भी मारी गई है। वेमुला की खुदकुशी के बाद सुशील की इस शिकायत को विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों द्वारा कई बार सामने लाया गया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस शिकायत की वजह से ही वेमुला ने खुदकुशी करने का फैसला लिया। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय का यूनिवर्सिटी पर दबाव बनाया जाना भी कहीं न कहीं वेमुला की मौत का कारण है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।