आज नेताजी से संबंधित 100 फाइलें होंगी सार्वजनिक
(India)
भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित 25 फाइलों की डिजिटल कॉपी को हर महीने सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है. अभिलेखागार जल्द ही नेताजी से संबंधित 100 फाइलों को सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध कराएगा.केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय मुताबिक आज नेताजी की जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन फाइलों की डिजिटल कॉपी सार्वजनिक करेंगे. इससे इन फाइलों को सुलभ कराने के लिए लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग पूरी होगी. यही नहीं, इससे नेताजी की मौत पर आगे और रिसर्च करने में भी सुविधा होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।