रोहित वेमुला के परिवार को 8 लाख का मुआवजा
(India)
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में खुदकुशी करने वाले दलित छात्र रोहित वेमुला के परिवार को यूनिवर्सिटी की ओर से 8 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की घोषणा शुक्रवार को यूनिवर्सिटी की ओर से दिए बयान मे की गई। यह चेक रोहित की मां राधिका को दिया जाएगा। रोहित के खुदकुशी मामले की जांच के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने एक न्यायिक जांच आयोग के गठन की घोषणा की है। आयोग इस बात की जांच करेगा कि रोहित ने किस वजह से खुदकुशी जैसा बढ़ा कदम उठाया। आयोग ने तीन माह के अंदर मामले की रिपोर्ट पेश करेगा। हालांकि इस मामले में यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रशासन ने 60 लाख रुपये के मुआवजे की मांग की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।