एनआईए ने 10 से ज्यादा संदिग्ध आतंकी दबोचे
(India)
भारत की राजधानी नई दिल्ली पर 26 जनवरी के मौके पर बड़ा आतंकी हमला हो सकता है। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी भारत पर पेरिस जैसे बड़े आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। खुफिया सूत्रों के मुताबिक आतंकी देश के कई शहरों में एक साथ बम धमाके कर सकते हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने राज्यों की एटीएस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 10 से ज्यादा संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। इन सभी पर खतरनाक इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस के नेटवर्क में शामिल होने का शक है। एनआईए सभी संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।