नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 119वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे जुड़ीं 100 फाइलें सार्वजनिक कीं। उम्मीद की जा रही हैं कि नेताजी की मौत से जुड़ीं भ्रांतियों और विवादों पर इसके माध्यम से थोड़ा प्रकाश मिलेगा।। इसके अलावा सांस्कृतिक मंत्री महेश शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि सरकार हर महीने इसी वेब पोर्टल पर नेताजी से जुड़ीं 25 फाइलें सार्वजनिक करेगी। अभी तक जो तथ्य सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक नेताजी की बेटी को 1964 तक 6000 रुपये सालाना दिया जाता था। 1965 में शादी के बाद इसको बंद कर दिया गया। जबकि नेताजी की पत्नी ने इसे लेने से इनकार कर दिया था। इस बीच पीएम मोदी, सोनिया गांधी समेत कई राजनेताअें ने देशवासियों को नेताजी की जयंती पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने पिछले साल 14 अक्तूबर को नेताजी के परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात के दौरान घोषणा की थी कि सरकार नेताजी से संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करेगी और उन्हें जनता के लिए सुलभ बनाएगी। इस घोषणा के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने 33 फाइलों की पहली खेप सार्वजनिक कर दी थी और चार दिसंबर को राष्ट्रीय अभिलेखागार को सौंप दी थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।