गोवा पुलिस ने रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर से अपने गृह राज्य में रुकने के दौरान जेड श्रेणी का सुरक्षा लेने का अनुरोध किया है। पुलिस ने यह अनुरोध पर्रिकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने वाला पत्र मिलने के बाद किया है। इस पत्र पर आईएस के हस्ताक्षर हैं। विशेष शाखा में पुलिस अधीक्षक बोस्को जाऋर्ज ने शनिवार को कहा, हमने पर्रिकर से जेड श्रेणी की सुरक्षा लेने की गुजारिश की है। रक्षामंत्री के तौर पर वह इसके हकदार हैं। उन्होंने कहा, उनको धमकी देने वाले पत्र की जांच की जा रही है। हालांकि, अभी पत्र की प्रमाणिकता को स्थापित किया जाना बाकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।