पंजाब में किसानों की खुदकुशियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही...... हजारों किसान कर्जे के बोझ के तले दबकर खुदकुशी कर चुके है......और अब भी यह सिलसिला जारी है जिला संगरूर के गांव सन्घरेडी में.......एक किसान निर्मल सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है........निर्मल की आयु महज 31 वर्ष थी और उसके पास महज 4 एकड़ जमीन थी और वो उसी जमीन पर खेती कर अपना गुजारा करता था........लेकिन पिछले साल उसकी फसल बारिश के चलते खराब हो गई और उसकी आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती गई.......निर्मल पर बैंको का लाखों रूपया कर्ज चढ़ गया ..जिसके बाद निर्मल मानसिक तौर पर परेशान रहने लग गया......आखिरकार उसने आत्महत्या कर ली
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।