(JHARKHAND, India)
झारखंड के पलामू जिले में काला पहाड़ के पास नक्सलियों की बिछाई बारूदी सुरंग फट गई. जिसमें 7 जवान शहीद हो गए. इसके साथ ही कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। नक्सलियों ने कुछ जवानों के हथियार भी लूट लिये. पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में पहले से मुठभेड़ जारी थी और जिस गाड़ी को उड़ाया गया, वो मुठभेड़ में लगे जवानों की मदद के लिए आ रही थी। ये इस साल का पहला बड़ा नक्सली हमला है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।