अलगाववादी समूहों ने किया हड़ताल का आह्वान
(India) कश्मीर में अलगाववादियों ने आज से तीन दिन बंद बुलाया है। ये हड़ताल संसद पर हमला करने के दोषी अफजल गुरु और मकबूल बट की बरसी मनाने के लिए बुलाई जा रही है। आज अफजल गुरु की तीसरी बरसी है। अफजल गुरु को 9 फरवरी, 2013 को फांसी दे दी गई थी। वहीं 11 फरवरी को जेकेएलएफ आतंकी संगठन के संस्थापक मकबूल बट की 32वीं बरसी है। बंद को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अलगाववादियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

बंद से पहले जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक को सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उनके दफ्तर से हिरासत में लिया गया है। यासीन मलिक के अलावा पुलिस द्वारा जेकेएलएफ के वाइस चेयरमैन मुश्ताक अजमल समेत अन्य को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।