महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पत्नी को तांत्रिक ने 'हवा से निकाल कर' दिया हार,
(MAHARASHTRA, India) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता एक तांत्रिक द्वारा 'हवा में से निकालते हुए' दिखाये जा रहे हार को लेने के बाद अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ताओं की आलोचनाओं का सामना कर रहीं हैं। घटना पुणे के एक शिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह की है। इस वीडियों फुटेज में तांत्रिक गुरवानंद स्वामी को अमृता को गले का एक हार देते हुए दिखाया जा रहा है जो कथित तौर पर हवा से प्रकट होता लगता है।

बैंक अधिकारी अमृता ने कहा, ‘गुरुजी ने स्नेह के नाते मुझे बुलाया था। मैं जब नमस्कार करने उनके पास गयी तो मैंने उनके हाथ में चेन देखी जो उन्होंने मुझे दी। यह कोई जादू नहीं था क्योंकि जब मैं उनके पास गयी थी तो चेन पहले से ही उनके हाथ में थी। मैं तर्कवादी हूं और इस तरह की चीजों में विश्वास नहीं करती।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।