बीसीए छात्रा की उत्तर प्रदेश गला रेत कर हत्या, बीजेपी ने कहा बढ़ गया है गुंडा राज
(Bilhaur, KanpurNagar) उत्तर प्रदेश एटा के सकीट थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर मई में रविवार रात अपनी मां और भाई के साथ घर लौट रही बीसीए छात्रा अर्चना यादव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। छात्रा के परिवारीजनों का कहना है कि लूटपाट का विरोध करने पर चार बदमाशों ने उसकी हत्या की, मां और भाई ने भूसे की बुर्जी में छिपकर खुद को बचाया। सोमवार सुबह छह घंटे तक आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। बाद में एएसपी ने लोगों को समझाबुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को परिवारीजनों की कहानी में कई झोल नजर आ रहे हैं और आनर किलिंग की लाइन पर भी जांच कर रही है। वही इस घटना पर बीजेपी प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने अर्चना के परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि जब से अखिलेश सरकार सत्ता में आई है तब उत्तर प्रदेश में गुंडा राज को बढ़ावा मिला है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।