राष्ट्रपति ने की हनमंथप्पा के साहस की सराहना
(India)
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंगलवार को लांस नायक हनमंथप्पा कोप्पाड के अदम्य साहस की सराहना की जो सियाचिन ग्लेशियर में हिमस्खलन के बाद बर्फ में 30 फुट नीचे दबे होने के बाद जीवित बच गये। राष्ट्रपति ने सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह को भेजे अपने संदेश में कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि हनमंथप्पा तीन फरवरी, 2016 को सियाचिन ग्लेशियर में आये हिमस्खलन में जीवित बच गये। मैं उनकी अदम्य भावनाओं और विपरीत परिस्थितियों में टिके रहने की क्षमता की सराहना करता हूं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।