देर रात दिल्ली के कनॉट प्लेस में चला हाईवोल्टेज ड्रामा
(India)
दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में बीती रात हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पूरा विवाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 6 के बाहर से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार युवक और युवती ने बाइक सवारों से बदसलूकी की।
शराब के नशे धुत्त युवक और युवती ने पहले सड़क पर हंगामा बरपाया। चश्मदीदों का आरोप है कि मर्सिडीज में सवार लड़का, लड़की नशे में थे। उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी की। इस घटना में बाइक सवार को कुछ चोटें आईं हैं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बरहाल पुलिस ने अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया है मगर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।