पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में घुसा हाथी 
100 से ज्यादा घरों को किया तवाह
(India) एक मदमस्त हाथी घूमता हुआ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी इलाके में जा घुसा, जहां उसने जमकर आतंक मचाया। इस हाथी ने लगभग 100 घरों में तोड़फोड की है। हाथी के आतंक को देखते हुए पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हाथी के डर की वजह से कई लोग अपने घर छोड़कर बाहर चले गए हैं तो कुछ अपने घरों में कैद हैं। किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सैकड़ों घरों की दीवारें तोड़कर हाथी ने काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं स्थानीय लोग भी लाठी, डंडे व बंदूकों के जरिए हाथी को इलाके से बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।