गोण्डा में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर छात्राओं ने किया लोगों को जागरूक
(UTTARPRADESH, India) गोण्डा जिले में बिगड़ी यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए अब छात्राओं ने बीड़ा उठा लिया है। यातायात नियमों की जानकारी न होने से जहां जिले में दुर्घटनाएं बढ़ गयी हैं। वहीं जाम की समस्या भी पैदा हो गयी है। दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर क्षमता से अधिक सवारी भरकर यात्रा करना, बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना जहां यातायात नियमों की अवहेलना की जा रही है, वहीं दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। जिसे लेकर आज महिलाओं ने अस्पताल चौराहे पर लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय की छात्राओं ने हाथ में यातायात नियमों की तख्ती लेकर दो और चार पहिया वाहनों चालकों को यातायात नियम के गुण सिखाये।

छात्राओं ने जागरूकता करते हुए पहले तो ट्रकों में यातायात अभियान चलाया, फिर पोस्टर और बैनर के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया। छात्राओं ने बाइक वालों को रोक-रोककर हेलमेट लगाने की सलाह दी, वहीं इस्पेक्टर भी बिना हेलमेट के मोटर साइकिल चला रहे थे उनको भी रोक कर ये बताया कि हेलमेट पहन कर वाहन चलायें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।