गूगल में आया नया फीचर, बाढ़ आने से पहले दे देगा अलर्ट
(India) पिछले साल गूगल ने देश में साइक्लोन अलर्ट जारी करने का काम शुरू किया था। अब गूगल ने देश में आने वाले बाढ़ के खतरे के लिए अलर्ट जारी करने का निर्णय लिया है। देशभर के नागरिक जो गूगल का अलर्ट सब्सक्राइब करेंगे वे बाढ़ की हर स्थिति के बारे में न सिर्फ जानकारी पाएंगे बल्कि अनुमानित समय और बचाव के तौर तरीके भी सुझाएगा।

गूगल देशभर के 170 क्षेत्रों में स्थित नदियों के स्तर की जानकारी देगा। इन जानकारियों से सेंट्रल वाटर कमीशन के अधिकारी भी लगातार जुड़े रहेंगे। गूगल के मुताबिक लोगों को अब बाढ़ की चेतावनी के साथ नदियों के जल स्तर की भी जानकारी और जन चेतावनी जारी की जाएगी। इंटरनेट यूजर अब google.org/publicalerts पर बाढ़ की चेतावनी पा सकते हैं। गौरतलब हो कि बिहार समेत कई राज्य हर साल बाढ़ की विभीषिका का सामना करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।