(India)
नेस्ले मैगी के बाद अब दूसरी कंपनियों के नूडल्स के भी क्वालिटी पर सवाल खड़े हुए हैं। बाराबंकी में हुए फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की जांच में तीन कंपनियों के नूडल्स में राख (ऐश) तय लिमिट से ज्यादा मिली है। चिंग्स नूडल्स के टेस्टमेकर में राख 1.83 प्रतिशत, हॉर्लिक्स फूडल्स में 2.37 प्रतिशत और नॉर सूपी नूडल्स में 1.89 प्रतिशत मिली है। तीनों कंपनियों को नोटिस भेजा गया है। बता दें, पिछले साल मैगी के सैम्पल भी बाराबंकी में टेस्ट में फेल पाए गए थे। इसके बाद मैगी पर बैन लगा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।