(India)
अगर आप एयरइंडिया से कहीं जाने वाले थे लेकिन प्लान कैंसिल हो गया तो ज्यादा पैसे देने के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि स्पाइसजेट के बाद अब एयर इंडिया ने भी टिकट कैन्सिलेशन चार्ज बढ़ा दिए हैं। एयरलाइन ने कैंसलेशन चार्ज को 1500 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये कर दिया है। ये बढ़ोतरी 16 फरवरी से लागू होगी। हालांकि ये बढ़ोतरी सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए लागू होगी। इससे पहले 1 फरवरी से स्पाइसजेट ने अपने टिकट कैन्सिलेशन चार्ज 1800 रुपये से 1899 रुपये कर दिए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।