फर्रुखाबादः जहरीली गैस से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
(UTTARPRADESH, India) फर्रुखाबाद कोतवाली क्षेत्र कायमगंज के ग्राम सज्जनपुर ईट भट्टे पर कोयला डालते समय दर्द नाक हादसा हो गया। सज्जनपुर ग्राम के ईट भट्टे पर भट्टे में आग लगाने के बाद एक मजूदर भट्टे के अन्दर आग को देखने के लिए भट्टे के अन्दर चला गया कुछ देर बाद जब एक साथी वापस नहीं आया तो दूसरा साथी भी अन्दर गया और वापस नहीं आया। दो लोगों के भट्टे के अन्दर जाने के बाद जब दोनों लोग बाहर नहीं आए तो उनके दो साथी भट्टे के अंदर देखने के लिए चले गए। मामले का खुलासा तब जब एक के बाद एक मजदूर भट्टे के अंदर जाते रहे और एक भी वापस नहीं तो इसके बाद हड़कंप मच गया।

इसके बाद आनन-फानन भट्टे की चिमनी में पानी दाल कर आग बंद कर अंदर देखा गया तो चारों युवक अचेत पड़े थे भट्टे पर मौजूद अन्य लोगों ने सभी को सीएचसी कायमगंज में अचेत युवकों को भेजा गया। जहां पर डाक्टरों ने चारों लोगों को मृत घोषित कर दिया। चार लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हडकंप मच गया और आनन-फानन मौके पर जिलाधिकारी सतेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा मौके पर पहुच कर मृतक परिजनों को सांत्वना दी। वहीं जिलाधिकारी ने 2 मृतक को किसान बीमा योजना के तहत 5 लाख रूपए की सहायता देने की घोषणा की। बता दें कि मृतक परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है सभी मृतक ग्राम दारापुर के रहने वाले थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।