ऑड-ईवन को फिर से शुरू करने पर विचार,केजरीवाल सरकार की  बैठक आज
(DELHI, India) दिल्ली में 15 दिनों के ऑड-ईवन फॉर्मूले को मिले समर्थन से उत्साहित दिल्ली सरकार एक बार फिर इसे अमल में लाने की तैयारी में है। सूबे के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज इस मुद्दे पर एक बैठक करेंगे। केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन फॉर्मूले को फिर से चालू करने के लिए जनता की राय मांगी थी।
इस मामले में 10 लाख से अधिक लोगों ने अपनी राय भेजी है। पहली दफा सरकार ने इसे 1 जनवरी से 15 जनवरी तक लागू किया था। अधिकांश लोग इस फॉर्मूले के समर्थन में दिखे थे। प्रदूषण पर भी इसका असर दिखा। तभी केजरीवाल ने अगली बार और सुधारों के साथ इस योजना को अमल में लाने की बात कही थी। माना जा रहा है कि इस बार दोपहिया वाहनों को भी इस फॉर्मूले के दायरे में लाया जाएगा। इस बीच दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर राष्ट्रपति ने भी चिंता जताई है।
सम-विषम कार योजना पर खत्म हुए सार्वजनिक सलाह मशविरा कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के एक निवासी ने आप सरकार को सुझाव दिया कि जब इस योजना का दूसरा चरण लागू किया जाए तो दूल्हा और दुल्हन को लेकर जाने वाले वाहनों को इससे छूट दी जाए। दरअसल, अरविंद केजरीवाल सरकार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो दिवसीय सार्वजनिक सलाह मशविरा कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सम-विषम योजना के दूसरे चरण पर जनता की राय मांगी गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।